Breaking News

6/recent/ticker-posts

फिल्म "RRR" की रिलीज डेट अनाउंस होने पर भड़के बोनी कपूर, जाने क्या है पूरा मामला

 

RRR Movie 2021 release date

Bollywood news :-  बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्युसर बोनी कपूर काफी परेशान नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि एसएस राजामौली की आगामी बड़ी बजट की फिल्म आरआरआर (RRR movie 2021) की रिलीज डेट अनाउंस होने के बाद से बॉलीवुड के प्रोड्यूसर बोनी कपूर परेशान है।


दरअसल, उनके परेशानी की वजह एसएस राजामौली की आने वाली बड़ी बजट की फिल्म आरआरआर (RRR Movie) है। एसएस राजामौली अपने आने वाली जूनियर एनटीआर, रामचरण और अजय देवगन स्टारर फिल्म आरआरआर (RRR Movie 2021) की रिलीज डेट अनाउंस कर दिए हैं।


कब होगी आरआरआर रिलीज

एसएस राजामौली अपने आगामी फिल्म आरआरआर (release date of RRR movie) की रिलीज डेट अनाउंस कर चुके हैं। उन्होंने अपने आगामी फिल्म की रिलीज डेट साल के अंत में रखा है। एसएस राजामौली अपनी बड़ी बजट की फिल्म की रिलीज डेट 13 अक्टूबर को रखा है। वह अपनी फिल्म को बड़े पर्दे पर 13 अक्टूबर को रिलीज करेंगे।


एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी बड़ी बजट की फिल्म आरआरआर (RRR movie) हिंदी सहित देश के सभी भाषा में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को देशभर के सभी बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।


दरअसल, उसी समय बोनी कपूर के द्वारा निर्मित फिल्म "मैदान" सिनेमाघर में रिलीज होने वाला है। जिसके कारण बोनी कपूर काफी चिंतित और नाराज नजर आ रहे हैं। उनकी फिल्म " मैदान " साल के अंत में 15 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रहा है। ऐसे में "मैदान" से "आरआरआर" के क्लैश को लेकर बोनी कपूर ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।


बॉलीवुड हंगामा के साथ दिए एक इंटरव्यू में प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने एसएस राजामौली के द्वारा लिए गए इस फैसले को गलत बताया है। वही, बोनी कपूर टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि वह अपनी फिल्म "मैदान" की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं करेंगे।


उन्होंने आगे कहा कि एसएस राजामौली ने बड़ी बजट से बनी फिल्म "बाहुबली (bahubali)" से इंडस्ट्री में एवं दर्शकों के बीच अपना एक बड़ा नाम बनाया है। ऐसे में एसएस राजामौली को "बाहुबली: द बिगनिंग" और "बाहुबली: द कनक्लुजन" जैसी सुपरहिट फिल्म के बाद उन्हें अपनी फिल्म रिलीज करने के लिए वीकेंड की क्या जरूरत है।


बोनी कपूर ने बताया कि दोनों फिल्म के क्लैश को टालने के लिए अजय देवगन ने एसएस राजामौली से बात की थी। उन्होंने आगे बताया कि उनके पास अब एसएस राजामौली के ऊपर भरोसा करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।


हालांकि क्यों नहीं बताया गया है कि फिल्म की रिलीज डेट उनके हाथ में नहीं है, क्योंकि फिल्म के रिलीज डेट आरआरआर के प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर ने मिलकर तय किया है। ऐसे में अब देखना यह है कि दोनों फिल्म आपस में क्लैश होती है या फिर किसी एक की रिलीज डेट टाल दी जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ