Breaking News

6/recent/ticker-posts

𝗛𝗿𝗶𝘁𝗵𝗶𝗸 𝗥𝗼𝘀𝗵𝗮𝗻-𝗞𝗮𝗻𝗴𝗮𝗻𝗮 𝗥𝗮𝗻𝗮𝘂𝘁 𝗖𝗮𝘀𝗲: ई-मेल मामला कंगना के ख‍िलाफ रितिक रोशन ने दर्ज करवाया बयान, ढाई घंटे चली पूछताछ

Hritik Roshan filed a case against kangna ranaut


𝗛𝗿𝗶𝘁𝗵𝗶𝗸 𝗥𝗼𝘀𝗵𝗮𝗻-𝗞𝗮𝗻𝗴𝗮𝗻𝗮 𝗥𝗮𝗻𝗮𝘂𝘁 𝗖𝗮𝘀𝗲: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। अभिनेता ऋतिक रोशन आज अपनी 2016 की शिकायत के सिलसिले में क्राइम ब्रांच के साथ अपना बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंचे। 2016 में, ऋतिक रोशन ने कंगना रनौत को एक कानूनी नोटिस भेजा था। जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर ऋतिक को बेवकूफ कहा था। उस वक्त दोनों के बीच काफी नोंक-झोंक हुई थी। मगर रितिक ने के साथ कोई संबंध होने से इनकार किया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि कंगना रनौत ने उन्हें सैकड़ों बेतुके ईमेल भेजे थे।

रितिक रोशन सुबह करीब 11:45 बजे क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे। जबकि पूछताछ के बाद उन्‍हें करीब 2:20 बजे दफ्तर से बाहर निकलते हुए देखा गया। रितिक के साथ उनके वकील भी थे। र‍ित‍िक को शुक्रवार को ही पूछताछ के लिए समन जारी किया गया था।


जाने क्या है पूरा मामला

रितिक रोशन ने एक शिकायत दर्ज की जिसमें आरोप लगाया गया कि कोई कंगना रनोट को उनके नाम से फर्जी आईडी बनाकर मेल कर रहा था। जिसको लेकर सारा कंफ्यूजन हुआ था। कंगना को लगा कि ये मेल रितिक की तरफ से आ रहे। मगर रितिक ने इसे सिरे से नकार दिया। 

रितिक-कंगना ईमेल का यह मामला साल 2016 से जुड़े केस का है, जिसे दो महीने पहले CIU को ट्रांसफर कर दिया गया था। कंगना रनौत से जुड़े इस केस का पहले साइबर पुलिस स्टेशन इनवेस्टिगेशन कर रही थी। रितिक रोशन ने 5 साल पहले आईपीसी के सेक्शन 419 और आई ऐक्ट के सेक्शन 66 (सी) और 66 (डी) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 

बता दें कि कंगना रनौत ने कथित तौर पर रितिक रोशन पर यह आरोप लगाया था कि वह उनके साथ रिलेशनशिप में थे और उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद दोनों के बीच काफी टाइम तक एक-दूसरे को कानूनी नोटिस भेजे गए थे।


क्राइम ब्रांच के पास पहुंचा केस

2016 में, साइबर सेल ने रितकक रोशन के लैपटॉप और फोन को भी जांच के लिए लिया था। पिछले साल दिसंबर में, रितिक रोशन के वकील ने लंबित जांच के बारे में मुंबई पुलिस आयुक्त से संपर्क किया था, जिसके बाद इसे क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर कर दिया गया था। रितिक इसी टीम के सामने अपना बयान दर्ज करवाने आज मुंबई पुलिस ऑफिस पहुंचे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ