Breaking News

6/recent/ticker-posts

बिहार पुलिस ने निकाला 2380 पदों पर भर्ती, 21 से 69 हजार तक है वेतन

CSBC fireman vacancy online apply


Bihar police requirement :- अगर आप सरकारी नौकरी (sarkari naukari) का सपना देख रहे हैं तो आपको आपका सपना पूरा करने का मौका बिहार पुलिस (Bihar police) दे रही है। दरअसल, बिहार पुलिस (Bihar police vecancy) ने अपने कई रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आपको चुनौतियों का सामना करना पसंद है तो फिर बिहार पुलिस में आप अपना सपना पूरा कर सकते हैं।


किस पदों पर एवं कितनी रिक्तियां हैं

सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (Central selection board of constable) बिहार पुलिस ने यानी CSBC ने अपने फायरमैन के पदों पर भर्ती निकाली है। CSBC ने फायरमैन के लिए कुल 2380 पदों पर भर्ती निकाला है। 

कब से कब तक दे सकते हैं ऑनलाइन आवेदन (fireman online apply date)

Csbc ( csbc.bih.nic.in) के द्वारा जारी किए गए सूचना में बताया गया है कि सभी 2380 पदों के लिए 24 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएगा एवं 25 मार्च तक सभी छात्र एवं छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


आवेदन देने के लिए क्या है योग्यता

शैक्षणिक योग्यता:- अभ्यर्थियों का इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना आवश्यक है

आयु सीमा:- 

• सामान्य वर्ग के पुरुष एवंं महिलाओं न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 25 वर्ष है।

• पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 27 वर्ष है।

• पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 28 वर्ष है।

• अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 30 वर्ष है।

• सभी कोटी/आरक्षण कोटी के (बिहार के प्रशिक्षित एवं बिहार में नामांकित) गृह रक्षकों को निर्धारित/विहित अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्ष के छूट दी जाएगी।

• अभ्यर्थी की उम्र की गणना मैट्रिक अथवा समकक्ष परीक्षा के प्रमाण पत्र में अंकित जन्मतिथि के आधार पर ही की जाएगी।


अभ्यर्थियों का शारीरिक योग्यता

ऊंचाई:- 

अनारक्षित (सामान्य) एवं पिछड़ा वर्ग के पुरुषोंं के लिए न्यूनतम 165 cm.

• अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम 160 cm.

• अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिए न्यूनतम 160 cm.

• सभी वर्गों की महिलाओं के लिए न्यूनतम 155 cm.

सीना (सिर्फ पुरुषों के लिए):- 

• सामान्य वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए

       बिना फुलाए:- 81 cm. (न्यूनतम)

           फुलाकर :- 86 cm. (न्यूनतम)


• अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए

       बिना फुलाए:- 81 cm. (न्यूनतम)

           फुलाकर :- 86 cm. (न्यूनतम)


• अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिए

         बिना फुलाए:- 79 cm. (न्यूनतम)

             फुलाकर :- 84 cm. (न्यूनतम)


महिलाओं के लिए सीना की माफी नहीं होगी।


वजन:- सभी वर्गों के महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है।


कितना वेतनमान है

सीएसबीसी (CSBC) ने फायरमैन के लिए कुल 2380 पदों पर भर्ती निकाली है। उसके लिए पे-स्केल-3 के अनुसार इन पदों के लिए 21700 से 69100 रुपए तक का वेतनमान तय किया है

यहां से करें आवेदन:- Click here

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ